Mau : मऊ में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मंत्री एके शर्मा ने सौंपे स्वीकृति पत्र

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि आजादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मूलभूत जरूरतों रोटी कपड़ा और मकान के बारे में गंभी

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 22:47
172 Views
Mau : मऊ में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मंत्री एके शर्मा ने सौंपे स्वीकृति पत्र
Mau : मऊ में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मंत्री एके शर्मा ने सौंपे स्वीकृति पत्र
Advertisement
Advertisement

मऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम स्थानीय बहुद्देशीय भवन मंगलम में हुआ।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि आजादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मूलभूत जरूरतों रोटी कपड़ा और मकान के बारे में गंभीरता से सोचा गया और उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है जो सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मंत्री ने जानकारी दी कि योजना के तहत मऊ क्षेत्र में लगभग दो हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर हो चुकी है। इनमें बड़ागांव और काझाखुर्द क्षेत्र की करीब 650 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में मंत्री ने बड़ागांव और काझाखुर्द की महिलाओं को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र दिए।

उन्होंने कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति किसी कारण से योजना से वंचित रह गए हैं उन्हें हर हाल में आवास मिलेगा। पीओ डूडा को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही आवास निर्माण के दौरान नाली सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनियोजित तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। लाभार्थी महिलाओं ने मंत्री का दिल से आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं तथा पुरुष मौजूद रहे।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement