Hardoi: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0: लखनऊ से धनराशि ट्रांसफर, हरदोई में हुआ लाभार्थियों का सम्मान। 

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत सोमवार को Yogi Adityanath के कर-कमलों से Lucknow में आयोजित भव्य कार्यक्रम

Mar 16, 2026 - 19:24
61 Views
Hardoi: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0: लखनऊ से धनराशि ट्रांसफर, हरदोई में हुआ लाभार्थियों का सम्मान। 
पीएम आवास योजना-शहरी 2.0: लखनऊ से धनराशि ट्रांसफर, हरदोई में हुआ लाभार्थियों का सम्मान। 

हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत सोमवार को Yogi Adityanath के कर-कमलों से Lucknow में आयोजित भव्य कार्यक्रम के माध्यम से 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में ₹900 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई।

इसी क्रम में हरदोई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, नगर पालिका परिषद में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और सरकार की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति को अपना घर मिल सकेगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी भूमिका यादव, मंच संचालक मनीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: संडीला पुलिस की मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी; नकदी, कार और अवैध असलहा बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow