Hardoi: संडीला पुलिस की मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी; नकदी, कार और अवैध असलहा बरामद। 

जनपद के थाना संडीला क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mar 15, 2026 - 21:10
 0  4
Hardoi: संडीला पुलिस की मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी; नकदी, कार और अवैध असलहा बरामद। 

हरदोई। जनपद के थाना संडीला क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, कार, मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को ग्राम किकराकला निवासी सर्वेश पाल ने थाना संडीला में तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी उमा के साथ मोटरसाइकिल से एक रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा उनकी पत्नी की पायल व टॉप्स छीन लिए और फरार हो गए। इस मामले में थाना संडीला में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल आरोपी गद्दीखेड़ा मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की। तभी एक कार आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी विवेक के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने मौके से विवेक पुत्र महेश, शिवम पुत्र मनोज (दोनों निवासी ग्राम फत्तेपुर पऊवां थाना अतरौली), शुभम पुत्र सुरेश निवासी जूराखेड़ा थाना अतरौली तथा सूरज पुत्र राजू निवासी निबा खेड़ा थाना अतरौली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17,100 रुपये नकद, एक डिजायर कार, एक मोबाइल फोन, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान थाना संडीला में तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर नवविवाहिता का रहस्यमय गायब होना: पति को पकौड़ी लाने भेजकर फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।