Kashipur : काशीपुर में पड़ोसी के घर चोरी करने वाला नदीम गिरफ्तार
काशीपुर के कोतवाली आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया। मोहम्मद इस्लाम पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी परमानंदपुर ने शिकायत की कि 28 फरवरी को
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
काशीपुर के कोतवाली आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया। मोहम्मद इस्लाम पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी परमानंदपुर ने शिकायत की कि 28 फरवरी को देर रात उनके घर में कोई व्यक्ति छत से घुसा। उसने अलमारी खोलकर 5000 रुपये नकद, एक मिक्सी और एक आयरन प्रेस चुरा लिया। चोरी के दौरान आवाज सुनकर उनका बेटा इसरान जाग गया और चीखने पर आरोपी मुख्य द्वार खोलकर भाग गया। भागते समय बेटे ने आरोपी को पहचान लिया, जो पड़ोस में रहने वाला नदीम पुत्र मुस्तकिम था।
शिकायत पर पुलिस ने धारा 305(ए)/331(4) के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पुलिस ने आरोपी नदीम को मोदी कॉलोनी जाने वाले रास्ते, कचनाल गोसाई के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 1300 रुपये, आयरन प्रेस और मिक्सी बरामद हुई। मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन और रिक्रूट कांस्टेबल पंकज जोशी की टीम शामिल थी।
What's Your Reaction?









