Bajpur : बाजपुर के देवी मंदिर से दानपात्र चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपियों को जेल भेजा

पुलिस टीम ने ठोस सुराग जुटाकर जांच की। कोसी नदी के पास से इरशाद पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी और अनुज दिवाकर पुत्र विनोद, निवासी मोहल्ला आदर्श नगर सुल्तान पट्टी को गिरफ्तार कि

Feb 19, 2026 - 16:34
 0  7
Bajpur : बाजपुर के देवी मंदिर से दानपात्र चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपियों को जेल भेजा
Bajpur : बाजपुर के देवी मंदिर से दानपात्र चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपियों को जेल भेजा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में सुल्तानपुर बाजार स्थित देवी मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दानपात्र में रखे पैसे चुराने की घटना हुई। मंदिर में करीब 15 से 20 हजार रुपये थे। शिकायतकर्ता अजय कुमार गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने ठोस सुराग जुटाकर जांच की। कोसी नदी के पास से इरशाद पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी और अनुज दिवाकर पुत्र विनोद, निवासी मोहल्ला आदर्श नगर सुल्तान पट्टी को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपराध कबूल किया। उनके पास से 8060 रुपये नकद बरामद हुए। मंदिर का गुल्लक भी अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस टीम में सुल्तान पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, कांस्टेबल बलवंत बिष्ट, नीरज कुमार, रमेश पांडे और गिरिश कांडपाल शामिल थे। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow