Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
वन टीम ने ग्राम अस्कोट के पास मार्ग पर पांच मोटरसाइकिलों पर खैर की लकड़ी लादे देखी। रोकने पर तस्करों ने फायरिंग की और भाग गए। पुलिस ने कोतवाली बाजपुर में मामला दर्ज किया। जांच में ठोस सुराग जु
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने फायरिंग की थी। इस घटना में मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ डल्लू फरार हो गया था। वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी ने कोतवाली बाजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिली कि दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ पेड़ काटने के औजार और अवैध हथियार लेकर जंगल जा रहा है।
वन टीम ने ग्राम अस्कोट के पास मार्ग पर पांच मोटरसाइकिलों पर खैर की लकड़ी लादे देखी। रोकने पर तस्करों ने फायरिंग की और भाग गए। पुलिस ने कोतवाली बाजपुर में मामला दर्ज किया। जांच में ठोस सुराग जुटाकर दलजीत सिंह को बरहैनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया और जंगल में छिपाई बंदूक की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से एक 12 बोर की अवैध बंदूक बरामद हुई।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, एसआई धीरेंद्र परिहार, हेड कांस्टेबल दीपक कपड़े, सुरेश बिष्ट आदि शामिल थे।
What's Your Reaction?











