Hardoi : संडीला में पुलिस मुठभेड़, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें लल्लू पुत्र पुत्तू गांव बग

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 22:45
31 Views
Hardoi : संडीला में पुलिस मुठभेड़, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
Hardoi : संडीला में पुलिस मुठभेड़, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

जनपद हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कई मामलों में शामिल पांच शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा संडीला के चक्कर रोड काशीराम कॉलोनी में कुछ बदमाश चोरी का माल बांट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें लल्लू पुत्र पुत्तू गांव बगरौना थाना संडीला बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चार अन्य चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच लाख पैंतालीस हजार रुपये नकद, चोरी के आभूषण, एक .315 बोर तमंचा, एक .12 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुए।

इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर करूणेश पाठक भी घायल हुए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार चोर लल्लू, जमील, सुनील, विद्यासागर और अनूप हैं। इनमें से कुछ लखनऊ के पुराने अपराधी हैं। इन चोरों ने अतरौली, संडीला और कासिमपुर थाना क्षेत्रों में कई चोरियां करने की बात कबूली है। वे दिन में गांवों में रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow