Hardoi : कछौना में बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या, सांसद अशोक कुमार रावत ने रेल मंत्री से मांगा ओवरब्रिज

सांसद ने पत्र में बताया कि स्थानीय निवासी लंबे समय से इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। यदि ओवरब्रिज या अंडरपास बन जाए तो जाम की समस्या पूरी तर

Feb 4, 2026 - 22:49
 0  2
Hardoi : कछौना में बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या, सांसद अशोक कुमार रावत ने रेल मंत्री से मांगा ओवरब्रिज
Hardoi : कछौना में बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या, सांसद अशोक कुमार रावत ने रेल मंत्री से मांगा ओवरब्रिज

लोकसभा मिश्रिख क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कछौना के बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग संख्या 258 पर लगने वाले भारी जाम की समस्या को लेकर सांसद अशोक कुमार रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इस क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के कारण अक्सर सड़क बंद हो जाती है जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आम लोग, प्रशासनिक अधिकारी और आपातकालीन सेवाओं की एंबुलेंस भी जाम में फंस जाते हैं। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में देरी होती है और कई बार जान का खतरा भी पैदा हो जाता है। स्थानीय लोगों को रोज आने-जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सांसद ने पत्र में बताया कि स्थानीय निवासी लंबे समय से इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। यदि ओवरब्रिज या अंडरपास बन जाए तो जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू की जाए। रेल मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow