Lucknow : घुमंतू समाज को स्थायी आवास और पहचान दस्तावेज मिलेंगे

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने की मांग रखी। मंत्री असीम अरुण ने आश्वासन दिया कि घुमंतू समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सभी

Feb 4, 2026 - 22:52
16 Views
Lucknow : घुमंतू समाज को स्थायी आवास और पहचान दस्तावेज मिलेंगे
Lucknow : घुमंतू समाज को स्थायी आवास और पहचान दस्तावेज मिलेंगे

लखनऊ में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण से घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके समाज के अधिकांश लोग अभी भी स्थायी घर के बिना जीवन गुजार रहे हैं। बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में पहचान के दस्तावेज न होने से बड़ी परेशानी होती है।

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने की मांग रखी। मंत्री असीम अरुण ने आश्वासन दिया कि घुमंतू समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस समाज को मुख्यधारा में लाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान घुमंतू समाज के प्रतिनिधि रवेंद्र कुमार, गौतम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow