Hardoi : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर संडीला पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज
जिले के संडीला थाना क्षेत्र में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें वाहनों द्वारा अनुचित कार्य करते हुए दिखाया गया, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ लगाकर केक काट
हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें वाहनों द्वारा अनुचित कार्य करते हुए दिखाया गया, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ लगाकर केक काटना, प्रतिबंधित काली फिल्म का उपयोग, हूटर सायरन बजाना और राजमार्ग पर गाड़ियों के काफिले को गलत ढंग से आगे बढ़ाना। इस संबंध में कुछ दिनों पहले संडीला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
संडीला बस स्टैंड चौराहे पर उक्त वाहन की काली फिल्म हटाते हुए सफारी गाड़ी (UP 32 CF 8387) को नियमों के अनुसार सीज करने की कार्रवाई संडीला पुलिस ने की। हरदोई पुलिस जिले के सभी निवासियों से अपील करती है कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जो कानून के खिलाफ हो। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











