बाजपुर: बरहैनी में वन तस्करों से भीषण मुठभेड़: भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन बरामद, मुख्य आरोपी फरार।

बरहैनी तराई केंद्रीय वन प्रभाग,रुद्रपुर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन बरामद

By INA News Desk
Feb 14, 2026 - 18:23
58 Views
बाजपुर: बरहैनी में वन तस्करों से भीषण मुठभेड़: भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन बरामद, मुख्य आरोपी फरार।
बरहैनी में वन तस्करों से भीषण मुठभेड़: भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन बरामद, मुख्य आरोपी फरार।

ब्यूरो चीफ:: आमिर हुसैन 

बाजपुर। बरहैनी तराई केंद्रीय वन प्रभाग,रुद्रपुर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन बरामद किये।प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर  उमेश चंद्र तिवारी के कुशल दिशा-निर्देशन एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती मनिंदर कौर के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है घटना का विवरण प्रातःकालीन गश्त के दौरान बरहैनी क्षेत्र में वन कर्मियों का सामना लकड़ी तस्करों के एक गिरोह से हुआ। वन टीम को देखकर तस्करों ने भागने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तीखी मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त दलजीत उर्फ डल्लू (पुत्र चरण सिंह, निवासी हरसान डैडकोल/थापांगला) मौके से फरार होने में सफल रहा। उसके साथ 04 अन्य अज्ञात अभियुक्त भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तस्करों की धरपकड़ हेतु अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई तथा अस्कोट गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई। बरामदगी का विवरण
•    प्रकाष्ठ खैर की लकड़ी कुल 20 नग।वाहन: 03 मोटरसाइकिलें तस्करी में प्रयुक्त कानूनी कार्यवाही
नामजद अभियुक्त दलजीत उर्फ डल्लू एवं 4 अन्य अज्ञात तस्करों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 41, 42 एवं 52 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।संयुक्त कार्यवाही टीम:इस कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे: वन क्षेत्र अधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा वन क्षेत्र अधिकारी पूरन चंद्र जोशी पीपलमड़ाव व स्टाफ वन क्षेत्राधिकार जगदीश चंद्र जोशी एस.ओ.जी.टीम तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर ठाकुर दत्त ध्यानी – वन दरोगा आदित्य सिंह – वन रक्षक अनिल थायत वन रक्षक विवेक गोस्वामी वन रक्षक,सागर पाल वन रक्षक रितिक चौहान  रोपण रक्षक नीरज रौतेला बीट सहायक जगमोहन सिंह रोपण रक्षक जसवंत सिंह रोपण रक्षक आदि थे।

Also Read- Bajpur : ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, छोई मोड़ पर चला संयुक्त चेकिंग अभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow