Bajpur : बाजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इस पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुगर फैक्ट्री की पश्चिमी ऊँची दीवार के पास अभियुक्त अजय पाल उर्फ सूटर पुत्र भगवतपाल निवासी भौना इस्लामनगर को चोरी की बाइक
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल के सामने से पीड़ित सोलत अली पुत्र हसमत अली निवासी खानपुर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।
इस पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुगर फैक्ट्री की पश्चिमी ऊँची दीवार के पास अभियुक्त अजय पाल उर्फ सूटर पुत्र भगवतपाल निवासी भौना इस्लामनगर को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मनराल, कांस्टेबल जगदीश कोटियाल, मौजूद इरफान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार
What's Your Reaction?











