Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया

जिले के थाना बिलग्राम पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया। चंद्रमोहन मिश्रा ने अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जरूरी कागजात चोरी होने की शिकाय

Mar 13, 2026 - 23:16
52 Views
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया
Hardoi : बिलग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया

हरदोई जिले के थाना बिलग्राम पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया। चंद्रमोहन मिश्रा ने अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत की थी। इस पर मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस को चार लोग संदिग्ध लगे। पुलिस ने अनमोल पुत्र गुड्डू, छोटे पुत्र बाबूराम, बबली पत्नी राजू और राखी पत्नी कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया।ये सभी गनीपुर गांव, थाना बिलग्राम के निवासी हैं। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें 07 पीली धातु के आभूषण, 08 सफेद धातु के आभूषण, 02 डाकखाने के पासबुक कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी में हवलदार हकीम सिंह, उपनिरीक्षक विकास चौधरी, सत्यदेव सिंह, अजय तोमर, कांस्टेबल आकाश मौर्या, रिजवान, अभिषेक तोमर और शक्ति चौहान की टीम शामिल थी।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow