Hardoi : हरदोई पुलिस ने एक मामले में आरोपी को सजा दिलाई

हरदोई पुलिस ने गुणवत्ता वाली जांच और मजबूत पैरवी के जरिए एक आरोपी को सजा दिलाई। विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने आरोपी मोहम्मद नाजिम पुत्र कासिम को दोषी ठहराया। यह मा

Mar 13, 2026 - 23:14
 0  2
Hardoi : हरदोई पुलिस ने एक मामले में आरोपी को सजा दिलाई
Hardoi : हरदोई पुलिस ने एक मामले में आरोपी को सजा दिलाई

हरदोई पुलिस ने गुणवत्ता वाली जांच और मजबूत पैरवी के जरिए एक आरोपी को सजा दिलाई। विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने आरोपी मोहम्मद नाजिम पुत्र कासिम को दोषी ठहराया। यह मामला थाना कोतवाली शहर, हरदोई का है। जिसमें आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 376, 366 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 लगी थीं। अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आया, जिसमें पुलिस ने अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर दिया।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow