Hardoi : हरियावां पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

28 मई को पीड़ित और उनके भाई गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के जावेद, छोटे पुत्र तारे, जुनैद और शरीफ खेत पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत पर थाना हरियावां में

Jun 1, 2026 - 23:50
39 Views
Hardoi : हरियावां पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Hardoi : हरियावां पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

हरियावां पुलिस ने एक पुराने विवाद से जुड़े मामले में छोटे पुत्र तारे को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि साल 2018 में उनकी भतीजी की शादी हुई थी। गांव के ही एक युवक ने उसे फुसलाकर ले गया था। उसी मामले में सुलह का दबाव बनाया जा रहा था।

28 मई को पीड़ित और उनके भाई गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के जावेद, छोटे पुत्र तारे, जुनैद और शरीफ खेत पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत पर थाना हरियावां में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान छोटे पुत्र तारे को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। वैधानिक कार्रवाई चल रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम पांडे, कांस्टेबल विपिन, अमन और राजू साहू शामिल थे।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow