Gonda : गोण्डा में दो बड़े हंगामे, प्रताड़ना से परेशान महिला बेटे संग टावर पर चढ़ी, तो न्याय के लिए वकील ने पानी की टंकी पर किया प्रदर्शन

पहली घटना नगर क्षेत्र के रघुकुल विद्यापीठ परिसर की है, जहां तरबगंज इलाके की रहने वाली महिला अपने बच्चे के साथ लगभग 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर पर करीब 50 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गई और नीचे आने से मना करने लगी। देखते ही देखते वहां

Jun 1, 2026 - 23:47
30 Views
Gonda : गोण्डा में दो बड़े हंगामे, प्रताड़ना से परेशान महिला बेटे संग टावर पर चढ़ी, तो न्याय के लिए वकील ने पानी की टंकी पर किया प्रदर्शन
Gonda : गोण्डा में दो बड़े हंगामे, प्रताड़ना से परेशान महिला बेटे संग टावर पर चढ़ी, तो न्याय के लिए वकील ने पानी की टंकी पर किया प्रदर्शन

गोण्डा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर अपनी मांगों को लेकर लोगों द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदमों से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक मामले में कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला अपने छह साल के मासूम बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहीं, दूसरे मामले में पिता की हत्या के फरार आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर एक वकील अपने भाई के साथ पानी की टंकी पर जा बैठा। दोनों ही घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पहली घटना नगर क्षेत्र के रघुकुल विद्यापीठ परिसर की है, जहां तरबगंज इलाके की रहने वाली महिला अपने बच्चे के साथ लगभग 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर पर करीब 50 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गई और नीचे आने से मना करने लगी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, क्षेत्राधिकारी आनंद राय और कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों ने महिला को समझाने की कोशिश की। क्षेत्राधिकारी ने मोबाइल फोन पर महिला से बात कर उसकी समस्या सुनी। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी परेशानी बताई। उचित कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद महिला और उसके बेटे को सुरक्षित नीचे उतारा गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दूसरी घटना कमिश्नर कार्यालय परिसर की है, जहां वकील संजय दुबे अपने भाई के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों भाइयों का कहना था कि उनके पिता की हत्या के मामले में बचे हुए आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। धानेपुर क्षेत्र में जमीन के झगड़े के दौरान संजय दुबे के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के ठोस आश्वासन के बाद दोनों भाइयों को नीचे उतारा जा सका। प्रशासन ने दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow