Gonda : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को मारी गोली, लखनऊ रेफर
भूपेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं और खुद भी प्रधानी चुनाव की तैयारी में जुटे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी के बाद रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया
गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10 बजे चुनावी रंजिश के चलते बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने भाजपा की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह के पति और प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। गोली लगने के बाद उनकी गाड़ी बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके पेट में गोली के छर्रे लगे हैं और हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
भूपेंद्र सिंह पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं और खुद भी प्रधानी चुनाव की तैयारी में जुटे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी के बाद रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया है। वारदात के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि भूपेंद्र सिंह ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और मेडिकल कॉलेज में भी समर्थकों और सुरक्षा गार्डों के बीच नोकझोंक हुई।
Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
What's Your Reaction?




