Sultanpur : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायुसेना का युद्धाभ्यास, लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए यातायात मार्ग बदले

इस हवाई पट्टी पर राफेल, सुखोई और मिराज जैसे शक्तिशाली विमान सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुके हैं। सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों

Apr 21, 2026 - 23:47
41 Views
Sultanpur : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायुसेना का युद्धाभ्यास, लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए यातायात मार्ग बदले
Sultanpur : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायुसेना का युद्धाभ्यास, लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए यातायात मार्ग बदले

सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित अरवल कीरी करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजने वाली है। वायुसेना के मध्य कमान द्वारा 22 और 23 अप्रैल को यहां विशेष युद्धाभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए वायुसेना के अधिकारी योगेश इस्सर हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंचे और तकनीकी व सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। करीब चार किलोमीटर लंबी इस हवाई पट्टी को पूरी तरह वायुसेना के घेरे में ले लिया गया है और यूपीडा द्वारा सफाई व अन्य जरूरी काम अंतिम चरण में हैं।

इससे पहले भी इस हवाई पट्टी पर राफेल, सुखोई और मिराज जैसे शक्तिशाली विमान सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुके हैं। सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों को 124 किलोमीटर पॉइंट (गुप्तारगंज) से उतारकर अयोध्या-प्रयागराज मार्ग और कूरेभार होते हुए वापस 129.8 किलोमीटर पॉइंट पर चढ़ाया जा रहा है। इसी तरह गाजीपुर से लखनऊ की ओर आने वाले वाहनों को गौरा के पास से डायवर्ट कर सर्विस लेन के रास्ते भेजा जा रहा है। वायुसेना और प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि यह महत्वपूर्ण अभ्यास सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow