Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
कक्षा 5 के छात्रों ने एक नाटक के जरिए सामाजिक नैतिकता की सीख दी। कार्यक्रम में पहुंचे एसआरजी करुणेश ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाना बुनियादी शिक्षा के लिए बहुत जरूरी है। एआरपी संजीव पटेरिया ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरैया चौकी में स्कूल रेडिनेस और अभिभावक जागरूकता मेले का शानदार आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापिका रुबीना बानो की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर शिक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व छात्रों के स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छोटे बच्चों ने गीतों के माध्यम से सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने और नियमित पढ़ाई करने का आह्वान किया। बच्चों ने पर्यावरण बचाने के लिए नृत्य पेश किए और 'बिटिया रानी' जैसे भावनात्मक गीतों पर प्रस्तुति देकर सबको प्रभावित किया।
कक्षा 5 के छात्रों ने एक नाटक के जरिए सामाजिक नैतिकता की सीख दी। कार्यक्रम में पहुंचे एसआरजी करुणेश ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाना बुनियादी शिक्षा के लिए बहुत जरूरी है। एआरपी संजीव पटेरिया ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी। डायट से आए अमित कुमार और एआरपी आशुतोष ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता रावत, रीतम मिश्रा, गीता देवी और इंदु देवी समेत पूरे स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में प्रधानाध्यापिका ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









