Sitapur : खैराबाद में संकुल धरैंचा की मासिक बैठक आयोजित, शिक्षण गुणवत्ता सुधारने और समय से कार्य पूरे करने के निर्देश
संकुल शिक्षक हसन जमाल रिज़वी ने विभागीय एजेंडे के आधार पर प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की और कार्यों को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। एआरपी पूनम बाजपेई ने शिक्षकों को डायरी बनाकर नियमित रूप से पढ़ाने और निपुण आंकलन को हर महीने के पहले हफ्ते में पूरा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
खैराबाद के ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत संकुल धरैंचा की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय धरैंचा में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाना और सभी विभागीय कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एआरपी पूनम बाजपेई, अनीता, मुदित पांडेय और शशी शुक्ला ने दीप जलाकर की। बैठक में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने, विज्ञान किट और स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ टैबलेट और आईसीटी लैब के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
संकुल शिक्षक हसन जमाल रिज़वी ने विभागीय एजेंडे के आधार पर प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की और कार्यों को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। एआरपी पूनम बाजपेई ने शिक्षकों को डायरी बनाकर नियमित रूप से पढ़ाने और निपुण आंकलन को हर महीने के पहले हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब कार्य पूरी गुणवत्ता और समय के साथ किए जाएंगे, तभी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बैठक में उपस्थित संकुल शिक्षकों ने टीम भावना से काम करने और एक-दूसरे की समस्याओं को सुलझाने पर जोर दिया। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भानु प्रताप ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









