Sitapur : बंजरिया के कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शरद मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्तार अंसारी व कवि सलमान सीतापुरी शामिल हुए। सलमान सीतापुरी ने शिक्षा से जुड़ा प्रेरणादायक गीत सुनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने अपने भा

Apr 3, 2026 - 21:40
15 Views
Sitapur : बंजरिया के कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
Sitapur : बंजरिया के कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।

सीतापुर के महोली क्षेत्र में स्थित ग्राम बंजरिया के कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान मीना देवी और प्रधानाध्यापक प्रेमेंद्र कुमार दीक्षित ने दीप जलाकर की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक प्रस्तुत किए, जिसने वहां मौजूद लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शरद मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्तार अंसारी व कवि सलमान सीतापुरी शामिल हुए। सलमान सीतापुरी ने शिक्षा से जुड़ा प्रेरणादायक गीत सुनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने अपने भाषण में बच्चों को आगे बढ़ने की सीख दी और बताया कि जीवन की सफलता के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है। कार्यक्रम में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक प्रेमेंद्र कुमार दीक्षित ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रसोइया मौजूद रहे, जिन्हें उनके सहयोग के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow