Hardoi: टीआरएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम ऑपरेशन सिंदूर सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम। 

नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने

By INA News Desk
Mar 1, 2026 - 18:36
41 Views
Hardoi: टीआरएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम ऑपरेशन सिंदूर सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम। 
टीआरएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम ऑपरेशन सिंदूर सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी संडीला

हरदोई: नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अशोक रावत ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। वर्षिकोत्सव में सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद पीजी के नन्हे छात्रों ने संडे क्लास, लोअर नर्सरी के छात्रों ने बस्ता उठाओ, केजी छात्रों ने बॉलीवुड के पुराने गाने तड़पाओगे पर मनमोहक नृत्य किया। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद श्री रावत ने कहा कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई के साथ संस्कार सीखते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे शिक्षित होकर संडीला का नाम देश-विदेश में ऊंचा करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से समाज में शिक्षा सहित अन्य महत्व को बताया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह सी ओ संडिला ने अपने उद्बोधन में बच्चों को आत्म रक्षा के विषय में बताया इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों व स्कूल की डायरेक्टर डॉ विभा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में जंगल थीम पर बने हाथी, शेर, बाघ, मोरनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर बीईओ बृजेश त्रिपाठी, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, रामशंकर शुक्ला, अतुल तिवारी, रमन जायसवाल,  अमित सिंह, अब्दुल वली, राजेश अस्थाना सहित गणमान्य मौजूद रहे।

  • ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने की आंखें नम

वार्षिकोत्सव में कक्षा 8 के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार प्रस्तुति की। इसमें पहलगाम आतंकी हमले को दर्शाया गया था। इसके बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक भी दिखाई गई। कार्यक्रम की सजीव प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दी। मंच भारत मां के जयकारों से गूंज उठा।

  • इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था के क़ानून प्रहरी अवार्ड व शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए आशीष गौड़ व रंजीत गुप्ता को विद्या विभूषण रति राम ज्ञानी जी को स्वर सम्राट अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके अलावा 51 महिलाओं को मदरहुड के सम्मान से नवाजा गया।

Also Read- Lucknow : यूट्यूबर सलीम के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement