Hardoi: मां ज्वाला देवी की ज्योति संग भव्य जागरण सम्पन्न, देर रात तक भजनों पर थिरके भक्त। 

संडीला क्षेत्र के अंतर्गत गौसगंज रोड पर ग्राम सेमरी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम

By INA News Desk
Mar 1, 2026 - 18:52
44 Views
Hardoi: मां ज्वाला देवी की ज्योति संग भव्य जागरण सम्पन्न, देर रात तक भजनों पर थिरके भक्त। 
मां ज्वाला देवी की ज्योति संग भव्य जागरण सम्पन्न, देर रात तक भजनों पर थिरके भक्त। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी 

संडीला/हरदोई। संडीला क्षेत्र के अंतर्गत गौसगंज रोड पर ग्राम सेमरी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर संस्थापक डॉ संदीप सिंह चौहान द्वारा पावन ज्योति को ज्वाला देवी मंदिर से लाकर संडीला मार्ग होते हुए सेमरी ज्वाला मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। ज्योति स्थापना के उपरांत माता रानी का भव्य जागरण आयोजित हुआ। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी एवं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संयुक्त रूप से मां ज्वाला देवी का पूजा अर्चना करके जागरण का शुभारंभ किया गया। जागरण निराला ग्रुप के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान कानपुर से आई नैना किन्नकर के द्वारा देवी भजन, शिव तांडव स्त्रोत, आदि भजनों की प्रस्तुतियों से देवी जागरण को भव्य एवं दिव्य बना दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में आकर्षक झांकियां से कलाकारों ने श्रोताओं को खूब रिझाया। जागरण में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिमय का आनंद लिया। भजन-कीर्तन और देवी गीतों से पूरी रात वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी उपस्थित रहीं और उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मंदिर संस्थापक डॉ संदीप सिंह ने विधायक अलका सिंह अर्कवंशी और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बान  एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संडीला के प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी एवं पूरी टीम को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र से स्वागत व सम्मानित किया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, प्रकाश और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई।

शनिवार को शाम चार बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर संस्थापक संदीप सिंह, रोहित सिंह,, अमित सिंह चौहान (राजू), लोकसभा संयोजक अतुल तिवारी, नि. नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, राहुल शुक्ला, अमर गुप्ता, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता  मौजूद रहे।

Also Read- Hathras : आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने हाथरस कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, विभिन्न विभागों को दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement