Hathras : आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने हाथरस कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, विभिन्न विभागों को दिए निर्देश
डूडा कार्यालय में आवास योजना की प्रगति जानी और लाभार्थियों के सत्यापन में कोई लापरवाही न होने के निर्देश दिए। सीआरए पटल पर पुरानी आरसी की वसूली के लिए अभियान चलाने को
हाथरस में अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह ने कलेक्ट्रेट का दौरा किया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों और पटलों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। आयुध अनुभाग में आर्म्स लाइसेंस, वरासत और नवीनीकरण के रिकॉर्ड की जांच की और पंजिका रखरखाव तथा सत्यापन के आदेश दिए। डीएलआरसी पटल पर भूमि अभिलेखों की समीक्षा कर मिनी स्टेडियम के लिए मानक के अनुसार जमीन चिह्नित करने को कहा।
डूडा कार्यालय में आवास योजना की प्रगति जानी और लाभार्थियों के सत्यापन में कोई लापरवाही न होने के निर्देश दिए। सीआरए पटल पर पुरानी आरसी की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। अभिलेखागार कक्ष में रिकॉर्ड देखकर डिजिटलीकरण की योजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











