Bajpur : जिला पंचायत की सामान्य बैठक में करोड़ों का बजट पास, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
बैठक के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पिछले कार्यों की पुष्टि की और नए बजट का ब्यौरा पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला पंचायत ने लगभग 103 करोड़ रुपये की आय और 102 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
रुद्रपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आने वाली जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समस्याओं वाली जगहों का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द उनका समाधान निकालें।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पिछले कार्यों की पुष्टि की और नए बजट का ब्यौरा पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला पंचायत ने लगभग 103 करोड़ रुपये की आय और 102 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का अनुमान तय किया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल ने सदस्यों के भत्ते बढ़ाने और विधायकों की तर्ज पर अलग से विकास निधि देने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग उठाई।
चर्चा के दौरान चरणजीत सिंह, सूरज नारायण, नईम अहमद और रीता कफल्टिया सहित अन्य सदस्यों ने अपने क्षेत्रों में बिजली, शिक्षा, पानी, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों को सदन के सामने रखा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर जाकर शिकायतों की जांच करें। अंत में अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में हीरा देवी, संगीता राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?