Ballia : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बलिया में क्विज और संगोष्ठी का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशा वर्मा पहले, अंशु यादव दूसरे और रश्मि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सुमित सिंह ने पहला, इम्तियाज अंसारी ने दूसरा और सूरज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा अधिका

By INA News Desk
May 11, 2026 - 21:01
31 Views
Ballia : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बलिया में क्विज और संगोष्ठी का आयोजन
Ballia : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बलिया में क्विज और संगोष्ठी का आयोजन

Report- S.Asif Hussain Zaidi

मेरा युवा भारत, बलिया की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर जीराबस्ती के सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) में संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इस कार्यक्रम में 70 से ज्यादा युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विज्ञान व तकनीक की अहमियत पर अपनी बात रखी।

क्विज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशा वर्मा पहले, अंशु यादव दूसरे और रश्मि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सुमित सिंह ने पहला, इम्तियाज अंसारी ने दूसरा और सूरज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा और आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार ने मिलकर सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रवि मिश्रा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें तकनीक का सिर्फ इस्तेमाल ही नहीं करना चाहिए, बल्कि नई खोज और निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवा शक्ति को विकसित भारत की बुनियाद बताया।

आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन भारत की वैज्ञानिक ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत की बदौलत आज देश अंतरिक्ष, रक्षा, चिकित्सा और एआई जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान ऊषा यादव, वर्धन पाठक, मनीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, मनीष हिमांशु समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की देखरेख नितेश पाठक ने की।

Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow