Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि देश में महिलाओं से जुड़ी समस्याएं और अत्याचार गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन बदलते सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवेश में अब पुरुषों के साथ भी अन्याय और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में केवल महिलाओं को ही हर परि

May 11, 2026 - 15:30
 0  15
Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग के गठन की मांग उठाई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सम्भल के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक प्रत्यावेदन सौंपा गया।

पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि देश में महिलाओं से जुड़ी समस्याएं और अत्याचार गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन बदलते सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवेश में अब पुरुषों के साथ भी अन्याय और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में केवल महिलाओं को ही हर परिस्थिति में पीड़ित मानना उचित नहीं है, क्योंकि कई बार पुरुष वर्ग भी शोषण और प्रताड़ना का शिकार होता है। आजाद अधिकार सेना ने मांग की कि जिस प्रकार महिला आयोग कार्य कर रहा है, उसी तरह केंद्र और राज्यों में पुरुष आयोग का भी गठन किया जाए ताकि पीड़ित पुरुषों को न्याय मिल सके और उनकी शिकायतों की सुनवाई के लिए एक स्वतंत्र मंच उपलब्ध हो। इसके साथ ही पार्टी ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि आम नागरिकों की पुलिस के खिलाफ कई शिकायतें होती हैं, लेकिन इन मामलों की जांच अक्सर वही पुलिस अधिकारी या उनके वरिष्ठ अधिकारी करते हैं, जिन पर आरोप होते हैं। इससे निष्पक्ष जांच प्रभावित होती है और मामलों को दबाने का प्रयास किया जाता है। पार्टी ने मांग की कि पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर स्वतंत्र पुलिस शिकायत आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow