Bajpur : सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा बाजपुर पहुँची, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

यात्रा के प्रभारी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिख समाज ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सिख संगत ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का

By INA News Desk
May 11, 2026 - 20:56
28 Views
Bajpur : सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा बाजपुर पहुँची, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Bajpur : सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा बाजपुर पहुँची, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीलीभीत के गुरुद्वारा साहब से शुरू हुई सिख सामाजिक न्याय यात्रा आज उत्तराखंड के बाजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुँची। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, बहराइच, शाहजहांपुर, बरेली और रामपुर जिलों से होते हुए यहाँ पहुँची है। बाजपुर पहुँचने पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने अपने साथियों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के प्रभारी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिख समाज ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सिख संगत ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का फैसला लिया है। यात्रा के दौरान सिख समाज के लोगों ने वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध किया। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में सिखों को उनका अधिकार नहीं मिला है। सरकार केवल महापुरुषों के जन्मदिन और शहीदी दिवस मनाकर समाज को बहलाने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके बुनियादी हक उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं।

सिख समाज ने हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब के निर्माण की अपनी मांग को फिर से दोहराया। इस यात्रा की शुरुआत बाबा गुरमुख सिंह द्वारा अरदास करने के बाद हुई थी। कार्यक्रम में अमर सिंह, बलकार सिंह, गुरमीत सिंह, साहब सिंह वर्क, बाबा मावा सिंह और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow