Bajpur : बाजपुर में बसपा छोड़ योगेश कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल

बाजपुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी योगेश कुमार अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 21:26
39 Views
Bajpur : बाजपुर में बसपा छोड़ योगेश कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल
Bajpur : बाजपुर में बसपा छोड़ योगेश कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी योगेश कुमार अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। योगेश कुमार ने अखिलेश यादव की पीडीए नीति से प्रभावित होकर यह फैसला लिया।

योगेश कुमार ने कहा कि वे उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरा योगदान देंगे। इस मौके पर अरविंद दिवाकर (प्रदेश अध्यक्ष, बाबा साहब वाहिनी), अमित कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड), मोहम्मद आजम (विधानसभा अध्यक्ष) और सुनील कुमार सोनू कंबोज समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement