सम्भल में खाली प्लॉट के सीमांकन को लेकर विवाद, जेसीबी चलने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध।

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय स्थित तिवारी सराय इलाके में सरकारी जमीन के सीमांकन को लेकर उस समय हल्का विवाद खड़ा हो गया

Mar 9, 2026 - 17:44
43 Views
सम्भल में खाली प्लॉट के सीमांकन को लेकर विवाद, जेसीबी चलने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध।
सम्भल में खाली प्लॉट के सीमांकन को लेकर विवाद, जेसीबी चलने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय स्थित तिवारी सराय इलाके में सरकारी जमीन के सीमांकन को लेकर उस समय हल्का विवाद खड़ा हो गया, जब प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और खाली पड़े प्लॉट की सफाई व सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को हल्का लेखपाल मुकेश यादव, उपजिलाधिकारी सम्भल के आदेश पर लगभग दो बीघा जमीन के सीमांकन के लिए जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि यह जमीन गाटा संख्या 153 की सरकारी भूमि है, जिसका प्रशासन द्वारा सीमांकन किया जा रहा है। जेसीबी से जमीन की सफाई और सीमांकन की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने इसका आंशिक विरोध किया और जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताया। उनका कहना है कि उक्त जमीन उनकी निजी संपत्ति है, लेकिन परिवार में बंटवारे के विवाद के कारण इस पर अभी तक कोई निर्माण नहीं कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। विवाद के बाद संबंधित पक्ष उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले में वार्ता की। उपजिलाधिकारी सम्भल ने संबंधित पक्ष को निर्देश दिया कि वे अपने प्लॉट के दस्तावेज मंगलवार तक कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं लेखपाल मुकेश यादव का कहना है कि पूरे प्लॉट में से करीब 350 गज जमीन सरकारी है, जिसकी जेसीबी से सफाई कराकर सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read- Lucknow: बेटियों की प्रगति का जश्न: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में ‘प्रगति 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow