Sitapur : महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने निकाली रैली, मनरेगा बचाने की मांग की

वक्ताओं ने कहा कि पहले गांवों में महिलाओं को पुरुषों से कम मजदूरी मिलती थी लेकिन मनरेगा ने बराबरी दी। कई विधवा और जरूरतमंद महिलाओं ने इसी योजना से परिवार चलाया और बच्चों

Mar 9, 2026 - 23:46
54 Views
Sitapur : महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने निकाली रैली, मनरेगा बचाने की मांग की
Sitapur : महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने निकाली रैली, मनरेगा बचाने की मांग की

सीतापुर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूक महिलाओं ने बड़ी संख्या में रैली निकाली। महिलाओं ने जीआईसी मैदान से अंबेडकर पार्क तक मार्च किया और मनरेगा योजना को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध जताया। रैली में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत जीआईसी मैदान में सभा से हुई। महिला वक्ताओं ने मनरेगा को जीवनरेखा बताया और कहा कि इससे महिलाओं को बराबर मजदूरी, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मान मिला है। उन्होंने प्रस्तावित 'विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)' पर चिंता जताई।

सभा के बाद रैली निकाली गई। महिलाओं ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रैली में नारे लगे जैसे 'महिला शक्ति आई है, नई रोशनी लाई है', 'विकसित भारत ग्राम जी कानून हमें मंजूर नहीं' और 'मनरेगा में बदलाव बहाना है, मकसद गुलाम बनाना है'। वक्ताओं ने कहा कि पहले गांवों में महिलाओं को पुरुषों से कम मजदूरी मिलती थी लेकिन मनरेगा ने बराबरी दी। कई विधवा और जरूरतमंद महिलाओं ने इसी योजना से परिवार चलाया और बच्चों की पढ़ाई कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि नए प्रस्तावित कानून में केंद्र-राज्य खर्च का अनुपात 90:10 से घटाकर 60:40 करने से राज्यों पर बोझ बढ़ेगा और मजदूरों को काम मिलना मुश्किल होगा।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि मनरेगा कमजोर करने की कोशिश हुई तो वे गांव-गांव आंदोलन तेज करेंगी। इस मौके पर रामबेटी, बिटोली, जमुना, गुड्डी, माया, रामखुशी, शाकरून, शांति, जसना, सुदामा, कल्पना, संगीता, लक्ष्मी, सीता, कलावती, केशकली, रामदेवी, नीतू, मिथिलेश, सावित्री, शशि, रेखा, कौसर, अर्सिता, सुरवाला, ऋचा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow