Barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से काउंसलर की मौत

रात में विंध्यानंद वर्मा अपने मित्र मुन्ना सिंह के साथ स्कॉर्पियो कार से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 45200 के पास लघुशंका के लिए कार रोकी। उतरने के बाद ड्राइविंग सी

Mar 9, 2026 - 23:45
42 Views
Barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से काउंसलर की मौत
Barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से काउंसलर की मौत

बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो कार सवार व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विंध्यानंद वर्मा (45 वर्ष) पुत्र नागेश्वरनाथ के रूप में हुई। वे बिहार के पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नार्थ जय प्रकाश नगर के निवासी थे। वे पटना में ग्लोबल राइट कंसलटेंसी में काउंसलर के पद पर काम करते थे और दो बच्चों के पिता थे।

रात में विंध्यानंद वर्मा अपने मित्र मुन्ना सिंह के साथ स्कॉर्पियो कार से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 45200 के पास लघुशंका के लिए कार रोकी। उतरने के बाद ड्राइविंग सीट पर बैठने जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया और फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक चालक को पकड़ा जा सके।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow