Barabanki : बाराबंकी पुलिस लाइन में प्रधान परिचालक रामनरेश रावत का निधन, एएसपी ने दी श्रद्धांजलि
मौत की सूचना मिलते ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के शहीद स्मारक स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने शव पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर
बाराबंकी पुलिस लाइन की रेडियो शाखा में तैनात प्रधान परिचालक (यांत्रिक) रामनरेश रावत की अचानक मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ के तहरोही बाजार निवासी रामनरेश रावत (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्रीराम रावत रविवार रात साढ़े आठ बजे अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीने में दर्द के बाद हृदय संबंधी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के शहीद स्मारक स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने शव पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया और आला अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। रामनरेश रावत पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। विभाग में उनके निधन से गहरा दुख है।
What's Your Reaction?











