Ballia Police Tribute News: दिवंगत दरोगा संदीप कुमार को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सलामी के साथ अंतिम विदाई

बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात दिवंगत दरोगा संदीप कुमार को रविवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईराज राजा व पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

By INA News Desk
Nov 15, 2026 - 21:34
22 Views
Ballia Police Tribute News: दिवंगत दरोगा संदीप कुमार को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सलामी के साथ अंतिम विदाई
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया: थाना चितबड़ागांव में तैनात युवा उप-निरीक्षक संदीप कुमार के असामयिक निधन से पूरा बलिया पुलिस परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। रविवार (15 नवंबर) को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में आयोजित एक भावुक शोक सभा के दौरान दिवंगत दरोगा को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर आंख नम दिखाई दी।

शोक सभा में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा सहित जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारियों, विभिन्न थानों के प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उप-निरीक्षक संदीप कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पुलिस गार्द द्वारा उन्हें विधिवत शोक सलामी दी गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दुखद अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि इस अत्यंत कठिन घड़ी में पूरा पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत दिवंगत दरोगा के पार्थिव शरीर को पूरे पुलिस सम्मान के साथ उनके गृह जनपद संतकबीरनगर के लिए रवाना कर दिया गया।

Also Read : Deoband Nagar Kirtan News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देवबंद में निकला विशाल नगर कीर्तन, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement