Sultanpur : भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने तिकोनिया पार्क में किया प्रदर्शन, कई मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हृदयराम वर्मा ने मीडिया से कहा कि संगठन धरना देने नहीं आया बल्कि प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाने आया है। अच्छा काम करने वाले
सुल्तानपुर जिले में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यूनियन ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती इंटरमीडिएट के बजाय स्नातक स्तर पर हो। साथ ही थानों में पीड़ित पक्ष का बीएनएस की धारा 126/135 के तहत चालान या पाबंद न करने की व्यवस्था लागू हो। इसके अलावा सभी थानों में गरीब, निर्धन और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए अलग बजट का प्रावधान हो। पुलिसकर्मियों को साइकिल अलाउंस की जगह मोटरसाइकिल अलाउंस शासनादेश के अनुसार जल्द लागू किया जाए।
यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हृदयराम वर्मा ने मीडिया से कहा कि संगठन धरना देने नहीं आया बल्कि प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाने आया है। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने का भी उद्देश्य है। उन्होंने किसानों और मजदूरों की कई समस्याएं उठाईं। स्वामित्व योजना (घरौनी) में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। प्रपत्र-7 और अंश निर्धारण प्रपत्र-3 में अनियमितताएं हैं, जमा धनराशि का हिसाब स्पष्ट नहीं और कई जगह जबरन 326 रुपये सदस्यता शुल्क वसूला जा रहा है। मजदूरों के शोषण पर भी बात की। जल निगम में तैनात चौकीदारों से 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है लेकिन मात्र तीन हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। मोतिगरपुर थाने में बिना लेन-देन के एफआईआर दर्ज न होने और पुलिस की संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो किसान संगठन व्यापक बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा और जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
What's Your Reaction?











