Sultanpur : फर्जी दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में महिला पर केस, कोर्ट आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी पूजा कुमारी ने 11 जुलाई 2016 को सुधीर कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर कुमार ने आरोपों को झू
सुल्तानपुर जिले में एक महिला पर फर्जी बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगा है। अदालत के आदेश पर दोस्तपुर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई उस व्यक्ति की शिकायत पर हुई, जिस पर महिला ने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी पूजा कुमारी ने 11 जुलाई 2016 को सुधीर कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर कुमार ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि पूजा की शादी इससे करीब एक साल पहले 24-25 मई 2015 को अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कनकपट्टी निवासी इंदल पुत्र केशवराम से हो चुकी थी।
सुधीर कुमार ने लखनऊ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। अदालत के निर्देश पर जांच में विवाह कार्ड और तस्वीरों से पता चला कि पूजा की शादी पहले हो चुकी थी। उसने अपनी तहरीर, पुलिस को दिए 161 सीआरपीसी बयान और अदालत में 164 सीआरपीसी बयान में यह तथ्य छिपाया। जांच में आरोप गलत पाए जाने पर पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट अदालत में दी।
इसके बाद भी पूजा कुमारी ने 24 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुधीर पर 2019 में शादी तुड़वाने और पति के रूप में साथ रहने के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि सुधीर उसके साथ किराए के मकान में रहता था और 9 फरवरी 2025 को गांव में सगाई की जानकारी 20 फरवरी को मिली। पुलिस जांच में यह भी झूठा पाया गया।
कार्रवाई न होने पर महिला ने 18 मार्च 2025 को एसीजेएम अदालत में प्रार्थना पत्र दिया, जिसे साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया गया। फिर 3 जून 2025 को उसने प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय में खुद को सुधीर की पत्नी बताकर भरण-पोषण की मांग की, लेकिन वहां भी विवाह का कोई सबूत नहीं दिया।
पुलिस के अनुसार महिला लगातार झूठे मुकदमों से दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही थी। थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?











