Varanasi : नगर निगम ने 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया, ट्रांसपोर्टर-ड्राइवर विवाद से खुलासा
ट्रक दोपहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक लेकर फुलवरिया की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचा था। सामान उतारने और किराए के भुगतान को लेकर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर में बहस हुई। विवाद बढ़ने पर न
वाराणसी नगर निगम प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के अभियान में सक्रिय है। इस क्रम में फुलवरिया (लहरतारा) स्थित गेट नंबर पांच के पास बड़ी कार्रवाई हुई। नगर निगम की टीम ने एक ट्रक से करीब 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया। अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में टीम ने माल जब्त कर पुलिस को सूचना दी और ट्रक का चालान किया।
ट्रक दोपहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक लेकर फुलवरिया की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचा था। सामान उतारने और किराए के भुगतान को लेकर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर में बहस हुई। विवाद बढ़ने पर नगर निगम को सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालान किया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि प्लास्टिक की खेप का स्रोत और शहर में वितरण की जगह पता चले।
What's Your Reaction?











