Barabanki : बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से मिले सबूतों की मदद से जांच तेज की। 48 घंटे के अंदर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर कुर्सी थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्ता

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 23:18
86 Views
Barabanki : बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार
Barabanki : बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में मिथुन रावत की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया। शुक्रवार रात घर से निकलने के बाद लापता युवक का शव शनिवार सुबह गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार से एक दर्जन से ज्यादा वार थे, जिससे हत्या की क्रूरता साफ दिख रही थी।

पुलिस ने मौके से मिले सबूतों की मदद से जांच तेज की। 48 घंटे के अंदर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर कुर्सी थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी दुर्री पुरवा निवासी अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मोहम्मद आमिर पुत्र कुर्बान निवासी मुल्ला टोला, अरवाज, मोहम्मद जावेद, अरमान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली और रिजवान पुत्र अजीज हैं। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में रंजिश और पुरानी दुश्मनी को कारण बताया है। जांच जारी है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow