Hardoi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता अजय पाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभा

May 11, 2026 - 15:03
 0  9
Hardoi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
Hardoi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर थाना क्षेत्र के उन्नाव-कटरा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ककरा गांव के रहने वाले अंजुल की जान चली गई। घटना के समय अंजुल अपनी मोटरसाइकिल से सवायजपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। बरसोहिया भट्ठे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता अजय पाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ट्रक व उसके चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow