Hardoi : झाड़ू लगाने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

मारपीट के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पूरी बात बताई। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के

By INA News Desk
May 11, 2026 - 15:01
23 Views
Hardoi : झाड़ू लगाने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Hardoi : झाड़ू लगाने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ककरा गांव के रहने वाले गोपाल ने बताया कि वह तिराहे पर खड़ा था, तभी कस्बे का रहने वाला टुन्नी चिकवा वहां पहुंचा। झाड़ू न लगने की पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

मारपीट के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पूरी बात बताई। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद हरपालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow