Hardoi : हरदोई में ईंट भट्टे के गहरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत
वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देख उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित माँ का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेसुध हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौ
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के चिमना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ ईंट भट्टे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई-बहन की जान चली गई। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अमीनगर निवासी इरशाद खान चिमना गांव के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। भट्टे पर बारिश का पानी जमा होने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था। इरशाद का 7 साल का बेटा और 9 साल की बेटी खेलते समय अचानक उस गड्ढे के पास चले गए। खेलते-खेलते उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गए।
वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देख उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित माँ का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेसुध हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना एक हादसा लग रही है, फिर भी पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव और भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों में मातम पसरा हुआ है।
What's Your Reaction?


