Hardoi : सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। रविवार रात इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 6 में पढ़ता था और अपने तीन भाइयों औ

May 11, 2026 - 14:57
May 11, 2026 - 14:58
 0  12
Hardoi : सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Hardoi : सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में मस्तापुर मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में 12 साल के छात्र मोहित की मौत हो गई। मस्तापुर गांव का रहने वाला मोहित शनिवार रात साइकिल से समोसा खरीदने के लिए घर से निकला था। रास्ते में मस्तापुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे हरपालपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। रविवार रात इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 6 में पढ़ता था और अपने तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow