Hardoi : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक के चाचा राकेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय गुड्डू अपनी मोटरसाइकिल से बिलग्राम की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एसडीएम कॉलोनी और एफसीआई गोदाम के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप

May 28, 2026 - 21:19
 0  5
Hardoi : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Hardoi : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सैलून संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह सड़क हादसा एसडीएम कॉलोनी और एफसीआई गोदाम के बीच हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की है।

मृतक की पहचान तरौली गांव के रहने वाले बत्तीस वर्षीय गुड्डू श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो मदन का पुत्र था। वह ललौली तिराहे पर अपनी सैलून की दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी प्रीती और एक बेटा है। इस अचानक हुए हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा राकेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय गुड्डू अपनी मोटरसाइकिल से बिलग्राम की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एसडीएम कॉलोनी और एफसीआई गोदाम के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड्डू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow