Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि नमाज़ियों ने देश, प्रदेश और खासकर सम्भल शहर में अमन-चैन, तरक्की और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए दुआ की है।

May 28, 2026 - 13:13
 0  20
Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश
Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाह से एक खूबसूरत और भाईचारे का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई। ईद की नमाज़ अदा कर जब नमाज़ी ईदगाह से बाहर निकले तो समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे इलाके में खुशी और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि नमाज़ियों ने देश, प्रदेश और खासकर सम्भल शहर में अमन-चैन, तरक्की और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए दुआ की है। इसी खुशी में उन्होंने नमाज़ियों पर फूल बरसाकर उनका खैर-मकदम किया। उन्होंने कहा कि जैसे गुलाब के फूल अपनी खुशबू और रौनक से माहौल को महका देते हैं, उसी तरह हमारा देश और समाज भी प्यार, एकता और भाईचारे से महकता रहे। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की अपील की। ईदगाह पर फूलों की बारिश का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। नमाज़ियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत संदेश बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow