Sambhal : 838 जगह अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, सम्भल में अमन-चैन और भाईचारे की मिसाल
ईदगाह के इमाम मौलाना जहीरुल इस्लाम ने तमाम देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह ताला सभी त्योहारों को इसी तरह सुकून और शांति के साथ मनाने की तौफीक अता करे। उन्होंने कहा कि सम्भल शहर में प्रशासन
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में ईद-उल-अज़हा का त्योहार पूरे अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिलेभर की 838 ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज़ अदा की। प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
ईदगाह के इमाम मौलाना जहीरुल इस्लाम ने तमाम देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह ताला सभी त्योहारों को इसी तरह सुकून और शांति के साथ मनाने की तौफीक अता करे। उन्होंने कहा कि सम्भल शहर में प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और भाईचारे का बेहतरीन माहौल देखने को मिला। मौलाना ने ईद-उल-अज़हा की मान्यता बताते हुए कहा कि यह हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत की याद में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी हर मालिके-निसाब पर वाजिब है और कुर्बानी के गोश्त का हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाना भी इस त्योहार की अहम सीख है। वहीं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जनपद सम्भल को 16 सेक्टर और 5 ज़ोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहा।
एसपी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से चिन्हित स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग किया, जिसकी वजह से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
What's Your Reaction?




