Lucknow : लेखपाल और बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी लाइव निगरानी

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले सभी कर्मचारियों और मजिस्ट्रेटों को अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए ताकि कोई चूक न हो। सरकारी खजाने से प्रश्नपत्रों को निकालते समय और उन्हें केंद्रों तक पहुंचाते समय कड़ी सुरक्षा रखी जाए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थि

May 19, 2026 - 23:28
 0  2
Lucknow : लेखपाल और बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी लाइव निगरानी
Lucknow : लेखपाल और बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी लाइव निगरानी

उत्तर प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने दोनों बड़ी परीक्षाओं की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी स्तरों पर कड़ा तालमेल रखा जाए और जिन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है, वहां विशेष चौकसी बरती जाए।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले सभी कर्मचारियों और मजिस्ट्रेटों को अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए ताकि कोई चूक न हो। सरकारी खजाने से प्रश्नपत्रों को निकालते समय और उन्हें केंद्रों तक पहुंचाते समय कड़ी सुरक्षा रखी जाए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया और खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। तेज गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर बिना रुकावट बिजली और ठंडे पानी का इंतजाम करने को कहा गया है। बस अड्डों और स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे और नजदीकी अस्पतालों को जरूरी दवाओं तथा ओआरएस के साथ अलर्ट पर रखा गया है। गड़बड़ी या नकल की कोशिश करने वालों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने बताया कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा प्रदेश के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें 3,66,712 अभ्यर्थी बैठेंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और मेरठ समेत 13 जिलों में 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड 4,44,958 आवेदन आए हैं, जिनमें 61 प्रतिशत महिलाएं और 39 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं। यह परीक्षा 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। विश्वविद्यालय ने आधुनिक एआई तकनीक पर आधारित कंट्रोल रूम बनाया है, जिससे हर परीक्षा केंद्र की लाइव मॉनिटरिंग होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तय संख्या से अधिक भीड़ होने पर कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। अभ्यर्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन तकनीक से लगाई जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, एडीजी एलओ अमिताभ यश और सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow