Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल

तेज धूप और उमस के बीच घंटों लंबे बिजली कट ने आम जनजीवन को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। सुबह जब बिजली गुल हुई, तो लोगों को लगा कि जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। लगातार कटौती से घरों के इनवर्टर खाली हो

May 19, 2026 - 21:38
 0  6
Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल
Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल

देवबंद इलाके में तेज गर्मी के बीच बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में करीब 17 घंटे से बिजली पूरी तरह बंद होने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। सुबह दस बजे अचानक गई बिजली पूरी रात गायब रही, जिसके चलते लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी।

तेज धूप और उमस के बीच घंटों लंबे बिजली कट ने आम जनजीवन को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। सुबह जब बिजली गुल हुई, तो लोगों को लगा कि जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। लगातार कटौती से घरों के इनवर्टर खाली हो गए और पानी की किल्लत भी खड़ी हो गई। छोटे बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से बेहाल रहे। लोगों में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि संकट के समय बिजली विभाग के कर्मचारियों और अभियंताओं ने उनकी सुध नहीं ली। रातभर परेशान लोग जब शिकायत के लिए फोन लगाते रहे, तो अधिकारियों ने फोन उठाना ठीक नहीं समझा और बाद में अपने फोन बंद कर लिए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रख-रखाव के नाम पर आए दिन घंटों कटौती की जाती है, लेकिन असल खराबी आने पर विभाग के पास न तो कोई जवाब होता है और न ही वह सुधार की कोई जल्दी दिखाता है।

दूसरी तरफ, हाशिमपुरा गांव की अदनान कॉलोनी में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे वहां पूरी तरह अंधेरा पसरा है। ग्रामीण जहांगीर, अरविंद कुमार, राकेश और आलम ने बताया कि बार-बार शिकायत और मांग के बाद भी विभाग ने जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। बिजली न होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस बड़ी समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं और शासन के दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे पूरी जनता में भारी नाराजगी है।

Also Click : Hathras : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow