Hathras News: सोलर लगवाने के बाद भी आ रहा भारी बिजली बिल, 91 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई गुहार

हाथरस में सोलर पैनल लगाने के बाद भी 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पूरा बिजली बिल भरना पड़ रहा है। नेट मीटरिंग न होने से परेशान महिला ने जांच की मांग की है।

By INA News Desk
Aug 27, 2026 - 22:01
24 Views
Hathras News: सोलर लगवाने के बाद भी आ रहा भारी बिजली बिल, 91 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई गुहार
Advertisement
Advertisement

हाथरस शहर के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग की रहने वाली 91 वर्षीय सुनीता कुमारी सौर ऊर्जा लगवाने के बाद भी भारी बिजली बिल से परेशान हैं। उनका आरोप है कि छत पर सोलर प्लांट लगे होने के बावजूद उत्पादित बिजली का समायोजन मुख्य मीटर की रीडिंग में नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें हर महीने पूरा बिजली बिल भरना पड़ रहा है। पीड़िता का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दफ्तरों में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को भी बिना मौके पर समाधान किए कागजों में निस्तारित दर्शा दिया गया, जिसकी सूचना केवल मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिली। उनके अनुसार एक माह में 2,935 रुपये और उसके अगले माह 623 यूनिट की खपत दिखाकर 3,689.60 रुपये का बिल थमा दिया गया। यदि सौर ऊर्जा से बनी बिजली का सही हिसाब बिल में जोड़ा जाए तो भुगतान राशि काफी कम हो सकती है।

परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने कहा कि यदि बिजली विभाग सोलर सिस्टम की रीडिंग को बिल में समायोजित करने में असमर्थ है, तो इस प्लांट को ही उनके घर से हटा दिया जाए ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने और मानसिक परेशानी से राहत मिल सके। उन्होंने शासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समस्या का स्थाई समाधान कराने की अपील की है। यह मामला सौर ऊर्जा को अपनाने वाले अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement