देवबंद में बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, बकायेदारों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

देवबंद में बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों से वसूली के लिए विद्युत निगम का कड़ा रुख। चीफ इंजीनियर के निर्देश पर चलेगा विशेष वसूली अभियान।

Aug 10, 2026 - 21:34
4 Views
देवबंद में बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, बकायेदारों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

देवबंद में बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, बकायेदारों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

विद्युत निगम ने बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने और बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक का आयोजन किया। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित इस बैठक में मुख्य अभियंता इंजीनियर हेमराज सिंह ने उपखंड के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की और कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने उपखंडवार बिजली चोरी की वर्तमान स्थिति और राजस्व प्राप्ति की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर बिजली चोरी सहन न की जाए और दोषी व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने तय समय सीमा के भीतर वसूली का लक्ष्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

अधिशासी अभियंता अंकित कुमार वशिष्ठ ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के तहत घरेलू बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए समय पर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दें।

इस अवसर पर एसडीओ संतोष कुमार, रविंद्र चौहान, पुनीत शर्मा, जेई विजय शर्मा, विष्णु कोठारी, टीजी-2 मोहम्मद जीशान, संदीप कुमार, रिंकू कुमार और प्रेम सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow