हाथरस के शिशु शिक्षा मंदिर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की खुराक
हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित शिशु शिक्षा मंदिर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं।
हाथरस के शिशु शिक्षा मंदिर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की खुराक
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संक्रमण से बचाकर उनके शारीरिक विकास और पोषण स्तर को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. साबू एवं डॉ. पीपी सिंह ने स्वयं विद्यार्थियों को गोलियां खिलाईं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करते हुए बताया कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों में खून की कमी और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याएं पनपने लगती हैं। इनसे सुरक्षा के लिए नियमित समय पर यह दवा लेना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने भोजन से पहले हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी सजग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य टीम की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शरद शर्मा, विवेक बघेल, अनिल उपाध्याय, उत्कर्षवर्ती पाठक, केके शर्मा, मनीष शर्मा, नैना सैनी, योगिता सैनी, अनुपम तोमर, सोनी यादव और संध्या शर्मा सहित विद्यालय परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Also Click : गो संरक्षण से गांवों में कमाई का नया रास्ता, ₹10 लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र; 15 गांवों में शुरू पायलट प्रोजेक्ट
What's Your Reaction?



